बरेली। इंडियन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (आईआईए) के प्रदेश अध्यक्ष ने वरिष्ठ उद्यमी बिमल रेवाड़ी को मंडलीय चेयरमैन नामित किया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार ने पत्र जारी कर कहा है कि उद्यमी संगठन से तमाम उम्मीदें करते हैं, जिससे उनकी समस्याएं समय से हल हो सकें। बरेली मंडल में उद्यमियों की समस्याएं ज्यादा तादाद में हैं, इसलिए इन्हें उचित मंच पर उठाएं। रेवाड़ी के मनोनयन पर उद्यमियों ने खुशी जताई है।