फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टेशन से निजी बसों के संचालन पर आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन ने बुधवार को क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक कर सरकारी बस स्टेशन से निजी बसों के परमिट जारी होने और उनके संचालन के आदेश पर आक्रोश जाहिर किया है। उपाध्यक्ष राम कुमार उपाध्याय ने बताया कि लोकसभा में बस स्टेशन से निजी बसों के संचालन का आदेश पास हुआ है। जिसका प्रांतीय कार्यालय के पदाधिकारी पुरजोर विरोध करेंगे। बैठक में बरेली समेत बदायूं, पीलीभीत शाखाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने आदेश प्रभावी होने से आए दिन बस स्टेशन पर विवाद होने की आशंका जताई है। यहां वीरेश गंगवार, रवींद्र पांडे व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें