बरेली। रेलवे की निर्माण इकाई के कामकाज को लेकर स्टाफ से लेकर यात्रियों तक में नाराजगी है। रविवार को कुछ लोगों ने स्टेशन अधीक्षक से मिलकर नई व्यवस्था की शिकायत की। बताया कि रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने प्लेटफार्म लोकेटर को सीमेंटेड बनाया है जिससे पानी का निकास नहीं हो सकेगा। कोच से निकला यात्रियों का मलमूत्र ट्रैक में फंसा रहेगा। जबकि प्लेटफार्म एक का ट्रैक सीमेंटेड नहीं है जिसकी आराम से धुलाई हो सकेगी। जुलाई तक यह ट्रैक रेलवे को हैंडओवर करने की योजना है। निर्माण कार्य के नए तरीके ने रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। ब्यूरो