बरेली। नवाबगंज नगर पालिका में तैनात सफाई कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है। बुधवार को बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और उन्होंने शीघ्र वेतन दिलाए जाने की मांग की। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि पांच माह से वेतन न मिलने से उन्हें जबरदस्त तंगी झेलनी पड़ रही है। एक-एक रुपये के मोहताज हो गए है। नगर पालिका के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। कमिश्नर ने सफाई कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि इस संबंध में अधिकारियों से बात करके सफाई कर्मचारियों को जल्द ही वेतन दिलाएंगे। ब्यूरो