बरेली। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर अपनी समस्याओं को लेकर 21 जनवरी को दामोदर स्वरूप पार्क में कर्मचारी धरना प्रदर्शन करेंगे। इसमें रोडवेज कर्मचारी भी शामिल होंगे। परिषद के मंडलीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि यह धरना दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चलेगा। धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कमिश्नर को सौंपा जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को रविंद्र कुमार की ओर से कमिश्नर को सूचना पत्र दिया गया है।