फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीडब्ल्यूडी ने हार्टमन चौराहा के पास कुदेशिया रोड पर अतिक्रमण नहीं हटाया है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज होने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। अपर आयुक्त प्रशासन अरुण कुमार ने डीएम नितीश कुमार को इस मामले में कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। हार्टमन चौराहा के पास पीडब्ल्यूडी की जमीन पर लंबे समय से कब्जा है। प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज कराई गई तो पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड भवन के एक्सईएन वीएम शर्मा ने 23 नवंबर को एडीएम प्रशासन को चिट्ठी भेजकर जमीन की पैमाइश कराने के लिए टीम गठित करने का आग्रह किया था लेकिन अब तक यह कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें