बरेली। फोटोग्राफर एशोसिएशन की ओर से 19 और 20 दिसंबर को दो दिवसीय फोटोग्राफी वर्कशॉप और मिनी फोटो फेयर का आयोजन हवेली ग्रीन और दूसरे दिन फन सिटी में आयोजित होगा। इसमें शहर समेत आसपास के सभी जिलों के फोटोग्राफर भी भाग ले रहे हैं। स्टेशन रोड स्थित हवेली ग्रीन में मिनी फोटोफेयर का शुभारंभ होगा। इसमें वरिष्ठ छायाकारों का सम्मान, बेसिक टू एडवांस फोटोग्राफी वर्कशॉप समेत आंखों की निशुल्क जांच भी होगी। वहीं, मिनी फोटोफेयर में फोटोग्राफी से जुड़ी कं पनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। तीन लकी ड्रा भी निकाले जाएंगे।