बरेली। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक विकास और वित्त निगम की ओर से वित्त पोषित शैक्षिक ऋण योजना के तहत प्रोफेशनल और ओरिएंटेड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 20 लाख रुपये तक का एजूकेशन लोन मिल सकता है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जगमोहन सिंह ने बताया कि लोन अल्पसंख्यक वर्ग के उन्हीं लोगों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 98 हजार और शहरी क्षेत्र में 1.20 लाख रुपये से कम होगी। वह उप्र का मूल निवासी हो और प्रवेश परीक्षा पास कर चयनित हुआ हो। अभ्यर्थी ऋण आवेदन पत्र विकास भवन स्थित अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से ले सकते हैं।