फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धनतेरस और दिवाली पर बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। धनतेरस और दिवाली पर यातायात व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी छह से आठ नवंबर तक रोज दोपहर दो से रात एक बजे तक प्रभावी रहेगी। एसपी यातायात अकमल खान ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए कई प्वाइंट से भारी वाहनों के शहर में प्रवेश को प्रतिबंधित किया है। उनके लिए वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए गए हैं। प्रमुख बाजारों में तीन पहिया, चार पहिया वाहन और ई-रिक्शा का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। परसाखेड़ा रोड नंबर एक, ट्रांसपोर्ट नगर, सेटेलाइट तिराहा और रामगंगा तिराहा सहित कई प्रमुख मार्गों से शहर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली, रामपुर से आने वाले भारी वाहनों को झुमका तिराहा से परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र रोड नंबर एक या बड़ा बाइपास से इन्वर्टिस तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्टनगर तक आने-जाने की अनुमति होगी। लखनऊ और बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें