बरेली। केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को फ्रेशर कैटेगरी में शहर के खिलाड़ियों ने नाम रोशन किया। इसमें बरेली ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव हरीश पाल के अनुसार गौरांश चंद्रा ने स्वर्ण, आदित्य पटेल ने रजत व अंशिखा पटेल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं तन्यन प्रजापति ने रजत, अनुज मौर्य ने कांस्य, पलक पटेल ने रजत और श्रेयांशी ने कांस्य पदक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया। संवाद