फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा जाति-धर्म का नहीं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमा का है: ऐरन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे को लेकर पूर्व सांसद सपा नेता प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि एक पीसीएस अधिकारी की पद से इस्तीफा देने की जो परिस्थितियां बनी हैं, वो इस ओर ध्यान आकर्षित करती हैं कि ये मुद्दा किसी जाति या धर्म का नहीं बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमा और संविधान का है। अधिकारी किसी भी जाति से हो, कर्तव्य पालन पर दबाव या अपमान अस्वीकार्य है। शासन की असली ताकत राजधर्म और संवैधानिक मर्यादाओं में है। यह राजनीति नहीं, लोकतंत्र की आत्मा का प्रश्न है। यदि आज यह एक अधिकारी के साथ हुआ है, तो कल यह किसी और के साथ भी हो सकता है। शासन की मजबूती असहमति को दबाने में नहीं, बल्कि उसे संवैधानिक तरीके से सुनने और संतुलित निर्णय लेने में होती है। विनम्र अपेक्षा है कि इस विषय को प्रशासनिक गरिमा, राजधर्म और संवैधानिक मूल्य के दृष्टिकोण से देखा जाए। ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी अपने कर्तव्य निर्वहन के कारण ऐसी परिस्थितियों का सामना न करे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें