बरेली। सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार ने सोमवार की शाम सिटी मजिस्ट्रेट का चार्ज संभाल लिया है। डीएम ने यहां तैनात रहे संजय कुमार को भी देर शाम रिलीव कर दिया। शासन ने संजय कुमार को एडीएम न्यायिक बनाते हुए उनका ट्रांसफर बांदा कर दिया है। जबकि यहीं एसीएम फर्स्ट रहे मदन कुमार को उनकी जगह पर नया सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया है। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शाम को संजय कुमार को कार्यमुक्त करते हुए मदन को चार्ज देने की औपचारिकता पूरी कर दी गई है।