फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर को मिली कूच बिहार ट्राॅफी की मेजबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर को एक बार फिर कूच बिहार ट्राॅफी के मैच की मेजबानी मिली है। इस बार छह से नौ नवंबर तक एसआरएमएस क्रिकेट ग्राउंड पर उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की अंडर-19 टीमें आमने-सामने होंगी। इस बार यूपी की टीम में बरेली का कोई भी खिलाड़ी जगह नहीं बना सका है। वहीं, वर्ष 2022 में 12 से 15 नवंबर के बीच इसी मैदान पर उत्तर प्रदेश व नगालैंड की टीमों के बीच मुकाबला हुआ था। इसमें यूपी की टीम में शहर के सूर्या एन्क्लेव निवासी मोहम्मद शिवली भी शामिल हुए थे। इसमें यूपी की टीम ने नगालैंड को एक पारी और 110 रनों से पराजित किया था। क्रिकेट प्रेमियों को इस बार शहर के किसी भी खिलाड़ी का चयन न होने का मलाल तो है, लेकिन वह मुकाबला देखने के लिए उत्साहित भी हैं।
विज्ञापन

मिलेगा निशुल्क प्रवेश

बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीता राम सक्सेना ने बताया कि मैच देखने के लिए स्टेडियम में प्रवेश निशुल्क होगा। इसके लिए किसी भी प्रकार का पास या टिकट की व्यवस्था नहीं की जाएगी। मुकाबले में सलेक्टर, ऑब्जर्वर आदि की व्यवस्था मुंबई से ही बीसीसीआई की ओर से की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें