फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भीषण गर्मी से तपे शहरवासी, पारा 43 डिग्री के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चार दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से पारा एक बार फिर 43 डिग्री पार जा पहुंचा। दूसरी ओर शाम चार बजे तेज हवा चली। इससे शहर में बादलों का जमावड़ा लगा। गर्मी से हल्की राहत लोगों को मिली। मौसम विभाग ने अनुकूल माहौल बनने पर खंडवर्षा और बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आठ बजे से ही तेज धूप तपिश का अहसास कराने लगी। 11 बजे के बाद धूप के सीधे संपर्क में आने पर झुलसने सा असर रहा। दोपहर दो बजे गर्म हवा के थपेड़े बेहाल करते रहे। छांव की तलाश में राहगीर जगह-जगह पेड़ों के नीचे आसरा जमाए थे। सामान्य दिनों में जिन सड़कों पर जाम लगा रहता है, दोपहर में आवाजाही बेहद कम रही। अधिकतम पारा एक डिग्री बढ़त के बाद 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
वहीं, न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक घिर रहे बादल अनुकूल माहौल बनने पर खंडवर्षा कर सकते हैं। हालांकि, तीन दिन तक तापमान में स्थिरता बने रहने का अनुमान जताया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम इनपुट
43.3
24.6
तेज धूप निकलेगी। हल्के बादल मंडरा सकते हैं।
सूर्योदय 5:14
सूर्यास्त 7:09
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें