फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहरी झेल रहे गड्ढे, जिम्मेदारों के पास बदहाल सड़कों की सूची तक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री के फरमान के बावजूद जिम्मेदार सोए हुए हैं। सड़कों को गड्ढामुक्त करने की समय सीमा बीतने को है, अभी नगर निगम व पीडब्ल्यूडी दोनों मिलकर शहर की आधी सड़कों को भी दुरुस्त नहीं करा सके हैं। कई मुख्य सड़कों पर भी गड्ढे हैं। संबंधित विभागों के पास बदहाल सड़कों की सूची तक नहीं है। इस अनदेखी की वजह से जनता हिचकोले खाने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन

चौपुला से दुल्हे मियां की मजार तक गड्ढों की भरमार है। पैचवर्क उखड़ गया है। तीन सौ बेड अस्पताल के सामने सड़क पर गड्ढा यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बना है। खुर्रम गौटिया रोड पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। कुम्हारों की पुलिया, पीलीभीत बाइपास रोड, चौपुला पुल के ऊपर, किला रोड, मीरा की पैठ, जोगी नवादा, नवादा शेखान इलाके की सड़कें भी गड्ढामुक्त नहीं हो सकी हैं।
नगर निगम अब तक 40 फीसदी काम भी नहीं पूरा कर सका है। 195.23 किमी लंबी 213 सड़कों में से 45.14 किमी सड़कें बदहाल हैँ। 14.10 किमी सड़कें उखड़ गई हैं। नगर निगम अभी तक 25.18 किमी सड़कों को ही गड्ढामुक्त कर सका है। बेपरवाही का आलम यह है कि निगम ने खराब सड़कों की सूची तक नहीं बनाई है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने कराया चौथाई काम
पीडब्ल्यूडी की 444.53 किमी लंबी सड़कों पर गडढ़े हैं। इनमें से अभी तक 115.35 किमी सड़कों को ही गड्ढामुक्त किया जा सका है। निर्माण खंड एक के एक्सईएन राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि शहरी क्षेत्र से बाहर 208 किमी लंबी 50 सड़कें हैं। इनमें 60 से 70 किमी सड़कों को गड्ढामुक्त किया गया है। 31 अक्टूबर तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड की शहर में 236.53 किमी लंबी 14 सड़कें हैं। इनमें से अब तक 45.35 किमी सड़कों को ही गड्ढामुक्त किया जा सका है। इस लिहाज से देखें तो पीडब्ल्यूडी अब तक सिर्फ 26 फीसदी ही काम करा सका है।


सड़कों की सूची नहीं बनाई है, लेकिन गड्ढामुक्ति अभियान चल रहा है। बुधवार से निगम की पोटहोल मशीन भी सक्रिय हो जाएगी। इससे गड्ढों को आसानी से भरा जा सकेगा। - मुकेश शाक्य, सहायक अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें