फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तियों के आधार पर नए सर्किल रेट के लिए माथापच्ची शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नए सर्किल रेट को लेकर आपत्तियां आने का समय बीतने के साथ ही अधिकारियों ने उसकी जांच शुरू कर दी है। इस आधार पर नए सर्किल रेट निर्धारण के लिए भी माथापच्ची शुरू हो गई है। आपत्तियों पर तीस जुलाई से डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह सुनवाई करेंगे। जिला प्रशासन संपत्तियों के नए सर्किल रेट की प्रस्तावित सूची 22 जुलाई को जारी कर दी थी। इसमें शहर के ज्यादातर हिस्सों में सर्किल रेट में पांच से लेकर 15 फीसदी तक बढ़ोत्तरी किए जाने का प्रस्ताव है। हालांकि सर्किल रेट बढ़ाए जाने को लेकर लोग विरोध कर रहे हैं। क्रेडाई, व्यापार संगठन, दस्तावेज लेखक संघ के साथ सहित अधिकांश संगठन और लोगों ने सर्किल रेट बढ़ाने के बजाय कम करने की पैरवी की है। लोगों का कहना है कि सर्किल रेट बढ़ा तो विकास योजनाएं ठप होने के साथ आम आदमी के लिए संपत्ति खरीदना महंगा हो जाएगा। शनिवार तक आपत्तियां ली जानी थी। अधिकारियों का कहना है कि अब इन पर जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें