फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों के शोहदेपन की शिकार महिला कांस्टेबल का चित्रकूट ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बहेड़ी की महिला सिपाही का डीजीपी ने चित्रकूट ट्रांसफर कर दिया है। पिछले रविवार को बहेड़ी थाने में दो सिपाहियों के बीच महिला सहकर्मी को लेकर गोली चली थी। शुक्रवार को महिला सिपाही ने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के आरोप में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को उसका ट्रांसफर ऑर्डर आ गया।
विज्ञापन

बहेड़ी थाने में महिला सिपाही को लेकर मुंशी मोनू ने एक दरोगा की पिस्टल से सिपाही योगेश पर गोली चला दी थी, जो कि फर्श पर धंस गई थी। इस घटना को थाने का स्टाफ अधिकारियों से छुपाने में लगा रहा। मामले की जानकारी होने पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह को बहेड़ी भेजकर जांच कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने इंस्पेक्टर बहेड़ी सत्येंद्र सिंह भड़ाना, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार, सिपाही मोनू, योगेश और मनोज को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद से ही महिला सिपाही की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। शुक्रवार को महिला सिपाही ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ सोशल मीडिया पर बदनाम करने के आरोप रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। शनिवार को डीजीपी के आदेश के मुताबिक महिला सिपाही का तत्काल प्रभाव से चित्रकूट ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें