शाहजहांपुर। जमानत पर रिहा हुई छात्रा ने जेल से निकलने के बाद मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। वह जेल से निकली और सीधे जाकर गाड़ी में बैठ गई। मौके पर मौजूद मीडिया वालों ने कई सवाल भी किए, लेकिन छात्रा ने किसी का जवाब नहीं दिया। छात्रा के पिता ने मीडिया के सवालों के जवाब चलते-चलते दिए। पिता ने कहा कि वह बेटी के जेल से रिहा होने पर बेहद खुश हैं। वह बेटी को न्याय दिलाने के लिए कानूनी स्तर पर लड़ाई जारी रखेंगे। कहा कि अभी तक उनका जोर बेटी की जमानत को लेकर था। अब इंसाफ के लिए और मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे। कहा कि उनकी बेटी को एक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है।