फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डिजिटल रजिस्टर में दर्ज होगी बच्चों की उपस्थिति

Thu, 20 Jun 2024 05:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 28 जून से परिषदीय विद्यालय खोले जाएंगे। पंजिकाओं के सरलीकरण और तकनीकी रूप से अपडेट रखने के लिए अब विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजिका की जानकारी डिजिटल रजिस्टर पर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

प्रेरणा पोर्टल पर ''''डिजिटल रजिस्टर्स'''' नाम से नया मॉड्यूल विकसित किया गया है। ऐसे में 25 जून से विद्यार्थी उपस्थिति पंजिका और एमडीएम पंजिका की जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने जिला शिक्षा परियोजना समिति को पत्र भेजा है। 28 जून से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान दोबारा संचालित किया जाएगा। इसमें शिक्षक- अभिभावक बैठक, जागरूकता कार्यक्रम आदि कराए जाएंगे।
नव प्रवेशित बच्चों का विद्यालय में पहला दिन उत्सव की तरह मनाया जाएगा। पहले दिन मिड डे मील में हलवा परोसा जाएगा। स्वागत कार्यक्रम में डायट प्राचार्य, एडी बेसिक, बीएसए, बीईओ, एसआरजी, एआरपी भी प्रतिभाग कर सकते हैं। 28-29 जून को विद्यालय सुबह 7:30 से 10 बजे तक संचालित होंगे और बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर लगाया जाएगा। बच्चों के रचनात्मक कार्यों का प्रदर्शन लोगों को सामने किया जाएगा। एक जुलाई से विद्यालय अपने नियमित समय सुबह 7:30 से दोपहर 1:30 बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें