फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बच्चों ने मगरमच्छ पकड़कर वन विभाग को सौंपा

विज्ञापन
सेंथल के आकाश मौर्य का अग्निवीर वायुसेना में हुआ चयन
विज्ञापन
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव समूहा के पास नकटिया नदी किनारे बरगद के पेड़ के नीचे बने तालाब के पास खेल रहे बच्चों की नजर बैठे एक मगरमच्छ पर पड़ गई। इनमें से कुछ साहसी बच्चों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे दबोच लिया और रस्सी से बांधकर गांव तक ले आए। गांव में रस्सी से बंधा मगरमच्छ देख लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही गांव के जिम्मेदार लोगों ने तत्काल वन विभाग और थाना पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम व पुलिस ने मगरमच्छ को अप्सरा नदी में छोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में बच्चों की सूझबूझ और साहस की जमकर सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की सतर्कता से हादसा टल गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें