बरेली भुता के प्राथमिक विद्यालय बरुआ हुसैनपुर में गुरुवार को करीब चार बजे स्कूल की दीवार और पिलर गिरने से छह वर्षीय लड़के की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पिलर और दीवार अचानक भरभराकर गिर गया। पड़ोस में रहने वाला मासूम पुष्पेंद्र उस समय वहीं खेल रहा था और मलबे में दब गया। पास ही काम कर रहे मजदूरों ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक पुष्पेंद्र की मौत हो चुकी थी।