फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रधान के अधिकार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सड़क और नाली के घटिया निर्माण पर भोजीपुरा ब्लॉक के गांव चकदहा भगौतीपुर के प्रधान छोटेलाल के अधिकार सीज किए गए हैं। ग्राम विकास अधिकारी पुष्पेंद्र शाक्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला विकास अधिकारी को पत्र भेजा गया है। शिकायत के बाद हुई प्रारंभिक जांच में के बाद डीएम ने यह कार्रवाई की है। अब लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और डीसी मनरेगा इसकी विस्तृत जांच करेंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर ने बताया कि जिला गन्ना अधिकारी और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता की जांच में सीसी रोड और नाली के निर्माण में अनियमितता की पुष्टि हुई थी। इसके बाद ही कार्रवाई की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें