फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुख्यमंत्री ने कराया प्रदेश का विकास, किसी धर्म को नहीं किया टारगेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के अन्य मुख्यमंत्रियों से कई मायनों में अलग है। कहा कि असम के मुख्यमंत्री हेमंत कुमार बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते ही असम के 1200 मदरसों पर ताले लगवा दिए, मदरसा शिक्षा को खत्म कर दिया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुसलमानों को चिढ़ाने के लिए सामान्य नागरिक संहिता कानून लागू किया। 2 दर्जन से ज्यादा मदरसों पर ताले लगवा दिए। 125 सूफीया के मजारों पर बुलडोजर चलवाएं। वहीं इन दो मुख्यमंत्रियों के मुकाबले में प्रदेश के मुख्यमंत्री के कामों को देखे तो उन्होंने मुसलमानों को कभी भी टारगेट नहीं किया। योगी ने अपने पूरे शासनकाल में किसी मदरसे पर ताला नहीं लगवाया और न ही किसी मजार पर बुलडोजर चलवाया। प्रदेश के हर नागरिक के विकास के लिए कोशिश कर रहे हैं, उनका विजन विकास का है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें