फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार बेचने के नाम पर की ठगी, पांच लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। चार महीने बाद एडीजी के आदेश पर कार बेचने के नाम पर ठगी करने वाले पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज के गांव लभेड़ा निवासी अबरार खान ने एडीजी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि दिसंबर 2023 में हाफिजगंज निवासी आरिफ उर्फ बाबूजी ने कार बेचने को कहा। उसके बाद सात लाख में सौदा हुई। इसके बाद ग्रामीण को कार के कागजात की फोटो कॉपी भी दी गई। ग्रामीण ने कई बार में आरिफ को उसके अकाउंट में फोन के जरिए रुपये दे दिए, तब कार स्वामी ने कहा कि एक सप्ताह में बैंक का लोन जमा करा कर कार को ट्रांसफर करवा दूंगा, लेकिन कई महीने होने के बाद भी ट्रांसफर नहीं कराया। बाद में मुकर गया, लेकिन रुपये वापस नहीं किए।
विज्ञापन

चार महीने पूर्व आरोपी ने कहा कि अपने रुपये वापस ले लो, तब अपने बेटे आतिफ को भेजा, जहां आरिफ ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर बेटे को कमरे में बंधक बनाकर पीटकर धमकी दी। पुलिस ने आरिफ उर्फ बाबूजी, नजाकत, पिता मुख्तियार खां, आजम, लियाकत के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें