फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लोन पर ट्रक दिलाने के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये ठगे, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी ले गए थे पासबुक और चेकबुक की फोटो कॉपी, सादा कागज पर कराए थे हस्ताक्षर
विज्ञापन

बरेली। देवरनियां थाना क्षेत्र के कस्बा रिछा निवासी मुमताज अली से लोन पर ट्रक दिलाने के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये की ठगी की गई। उन्होंने अपने तीन पड़ोसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रिछा कस्बे के मोहल्ला मस्तान निवासी मुमताज अली ने बताया कि वार्ड नंबर सात निवासी साहिब खान, आकिब खान और रहवर मिल निवासी दिलशाद खान उनके पड़ोसी हैं। कुछ दिन पहले तीनों लोगों ने उन्हें बताया था कि वह उनका 15 लाख रुपये का लोन करवा देंगे। उसमें उन्हें पांच लाख रुपये की सब्सिडी भी मिल जाएगी। इससे उन्हें पांच लाख रुपये का फायदा हो जाएगा। उसके बाद वह आराम से अपना ट्रक खरीद सकते हैं और उसे किराये पर चलाकर रुपया पैदा कर सकते हैं। मुमताज का कहना है कि पड़ोसी होने की वजह से वह उनकी बातों में आ गए। 16 जून 2024 को आरोपी उनके घर आए और उनसे पासबुक, चेकबुक, आधार कार्ड आदि की फोटो कॉपी ले गए। उन्होंने उनसे कुछ सादा कागजों पर हस्ताक्षर भी कराए थे। उसके बाद आरोपी उन्हें लगातार लोन कराने का आश्वासन देते रहे। अभी कुछ दिन पहले साहिब खान की कॉल आई। उसने कहा कि वह बैंक जाकर क्यूआर कोड ले आएं। वह 29 अगस्त को बैंक पहुंचे। वहां शाखा प्रबंधक ने बताया कि उनके खाते से 1.5 करोड़ रुपये का ट्रांजक्शन हुआ है। इसके बाद उन्होंने साइबर थाने आकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें