फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर ठगे 1.30 लाख रुपये

Wed, 17 Apr 2024 05:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। टेलीग्राम चैनल के जरिये साइबर ठगी के मामले बढ़ने लगे हैं। शातिरों ने युवक को पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर 1.30 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक दिन पहले ही इज्जतनगर थाने में कनक नाम की युवती ने इसी तरह ऑनलाइन ठगी की रिपोर्ट कराई थी।
विज्ञापन

सौ फुटा रोड निवासी नितिन ने बताया कि टेलीग्राम पर उनको घर बैठे ऑनलाइन काम काम से कमाई करने का मेसेज मिला था। संपर्क करने पर ठगों ने टास्क दिए। नितिन ने पांच हजार रुपये ठगों को ट्रांसफर कर दिए। अगले टास्क पर जाने के लिए 35 हजार रुपये देने के लिए कहा। नितिन ने यह रकम भी ट्रांसफर कर दी। इसके बाद ज्यादा लाभ के साथ रुपये लौटाने की बात कहकर 90 हजार रुपये और ट्रांसफर करा लिए गए।
बाद में गलत विवरण बताकर ठग नितिन का खाता फ्रीज होने की बात कहने लगे। रकम वापस मांगी तो ठग इसके लिए 2.60 लाख रुपये और मांगने लगे। नितिन ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इज्जतनगर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि साइबर सेल की मदद से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी
- घर बैठे कमाई, शेयर ट्रेडिंग जैसे निर्णय लेते समय वास्तविकता की जानकारी कर लें।
- किसी को आधार कार्ड या पैनकार्ड न भेजें।

- किसी नए लिंक पर क्लिक न करें।

- किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।

- किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।

- वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।

- रात में सोते वक्त मोबाइल फोन पर इंटरनेट बंद कर दें।

- ठगी होते ही टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें।

- cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
- सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेसी लगाकर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें