फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सऊदी अरब में नौकरी का झांसा देकर नौ लाख रुपये ठगे

Thu, 13 Jul 2023 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर दंपती ने तीन लोगों से नौ लाख रुपये ठग लिए। आईजी के आदेश पर बारादारी थाना पुलिस ने दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि दंपती पहले भी कई लोगों को सऊदी अरब में नौकरी का झांसा देकर ठग चुके हैं।
विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला बिहारीपुर करोलान निवासी रूबी की मुलाकात करीब तीन साल पहले मोहल्ले की ही शमा परवीन से हुई थी। शमा परवीन ने बताया कि उसका पति मोहम्मद शरीफ सऊदी अरब में नौकरी करता है। उसके पति ने कई लोगों की सऊदी अरब में नौकरी लगवाई है। झांसे में आई रूबी ने शमा परवीन से अपने पति मोहसिन, देवर मोईन हुसैन और आसिफ की सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के लिए बात की। शमा परवीन ने अपने पति मोहम्मद शरीफ से उनकी मोबाइल कॉल पर बात कराई। उसने प्रति व्यक्ति तीन लाख रुपये के हिसाब से नौ लाख रुपये का खर्च रूबी को बताया। चार माह के अंदर सऊदी अरब में नौकरी लगवाने की बात कहकर नौ लाख रुपये ले लिए।
तय समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगने पर उन्होंने शमा परवीन से बात की तो वह और उसका पति टालमटोल करते हुए कुछ और समय मांगने लगे। इसके बाद भी नौकरी नहीं लगी तो रूबी और उसके परिवार को ठगी का अहसास हुआ। वह रुपये वापस मांगने शमा परवीन के घर गई तो पता चला कि उसका परिवार कस्बा सेंथल के रोयल चौधरी मोहल्ला टंकी के पीछे शिफ्ट हो गया है। बारादरी पुलिस ने शमा परवीन और उसके पति मोहम्मद शरीफ के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें