फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लाखों रुपये के सीसीटीवी कैमरे लेकर व्यापारी को लगाया चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लाखों रुपये के सीसीटीवी कैमरे उधार लेकर व्यापारी को चूना लगा दिया। व्यापारी ने धोखाधड़ी करने वाले व्यापारी पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

संजय नगर बाईपास निवासी मनमोहन सिंह अपनी फर्म सिंह इलेक्ट्रानिक्स के जरिये सीसीटीवी कैमरे बेचने का व्यापार करते हैं। कटरा चांद खां निवासी आशीष सक्सेना माइक्रोविजन नाम की फर्म से व्यापार करता है। आशीष मनमोहन सिंह से उधार कैमरे लेता था। वर्ष 2019 और 2020 में आशीष ने कैमरे लेकर भुगतान नहीं किया। आशीष पर 18 लाख 51 हजार रुपये का उधार हो गया तो मनमोहन ने रुपये मांगे। आशीष टालमटोल करता रहा।
विज्ञापन

रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के गेट के पास आशीष मिला तो मनमोहन के रुपये मांगते ही उनसे अभद्रता की। आशीष ने रुपये लौटाने से साफ मना कर दिया। कानूनी नोटिस भेजने के बाद भी आशीष ने रुपये नहीं दिए। पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर आशीष के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें