रिठौरा। 20 हजार की आबादी की नगर पंचायत रिठौरा के लिए एक साल पहले बनकर तैयार सीएचसी की शुरुआत अब तक नहीं हो सकी है। इससे निर्धन लोगों को निजी अस्पताल और झोलाछापों के यहां रूख करना पड़ रहा है।
रेखा मानव उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी वीरेन्द्र पाल गंगवार के अथक प्रयास से सीएचसी की बुनियाद 31 दिसम्बर 2016 को रखी गई थी। धीरे -धीरे चला निर्माण कार्य वर्ष 2023 में पूरा हो गया, लेकिन आज तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को शुरू नहीं किया गया। नवनिर्मित बिल्डिंग का प्लास्टर भी छूटकर गिरने लगा है। कोई भी जनप्रतिनिधि भी इसे शुरू करवाने में रुचि नहीं ले रहा है। इससे कस्बे के लोगों में भारी आक्रोश है। संवाद