फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गर्भवती जांच, नियमित टीकाकरण में सीएचसी फरीदपुर चौथी बार अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने में सीएचसी फरीदपुर लगातार चौथी बार हेल्थ डैश बोर्ड रैंकिंग में अव्वल दर्ज हुई है। गर्भवतियों की एचआईवी जांच, बीसीजी, पेंटा 1, 2, 3, मीजल्स टीकाकरण में जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। हालांकि, जिले को प्रदेश में 43वां स्थान मिला है। चिकित्साधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक हेल्थ डैश बोर्ड रैंक कई बिंदुओं पर तय होती है। सौ सौ अंकों की होती है। एचआईवी, टीका दोनों में ही सौ में सौ अंक मिले हैं। वहीं, स्वास्थ्य केंद्रों का प्रदर्शन बच्चों के नियमित टीकाकरण, नवजात की सेहत की जांच के लिए हाउस होल्ड विजिट, संस्थागत प्रसव, प्रसव दर, चार या चार से अधिक एएनसी, एचबी टेस्ट, आशा कार्यकर्ता की भूमिका, उनका मानदेय जारी करने, परिवार नियोजन के साधन का प्रयोग, जन्म दर आदि के आधार पर तय होता है। जिसमें पिछले तीन माह तक फरीदपुर का प्रदर्शन उम्दा रहा।
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन में दूसरे स्थान पर रिछा, तीसरे पर फतेहगंज पश्चिमी है। सबसे निचले पायदान पर बरेली शहर, भुता और बहेड़ी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें