फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: अशरफ के गुर्गे लल्ला गद्दी समेत पांच के खिलाफ चार्जशीट, प्लॉट पर कब्जे को लेकर मांगी थी रंगदारी

Sat, 20 May 2023 10:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

लल्ला गद्दी ने बारादरी थाने के हजियापुर निवासी जमाल से प्लॉट पर कब्जे को लेकर रंगदारी मांगी थी। इस मामले में पीड़ित ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
लल्ला गद्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जेल में बंद रहे अशरफ के गुर्गे लल्ला गद्दी समेत पांच लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने के मामले में बारादरी पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इससे पहले लल्ला गद्दी के खिलाफ पिछले महीने कैंट पुलिस भी एक मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

विज्ञापन


उमेश पाल हत्याकांड के बाद बारादरी क्षेत्र के पुराना शहर निवासी लल्ला गद्दी का नाम सुर्खियों में आया। अशरफ के साले एक लाख के इनामी सद्दाम का भी वह करीबी है। उमेश पाल हत्याकांड की साजिश बरेली जेल में रची गई थी। इस दौरान लल्ला गद्दी ने सद्दाम के साथ जेल में कई बार अशरफ से मुलाकात की थी। अब बारादरी पुलिस ने लल्ला गद्दी समेत पांच लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने के मामले में चार्जशीट दाखिल की है।

28 फरवरी को दी थी धमकी 

लल्ला गद्दी ने बारादरी थाने के हजियापुर निवासी जमाल से प्लॉट पर कब्जे को लेकर रंगदारी मांगी थी। जरी का काम करने वाले जमाल पंजाब में रहते हैं। यहां उनका प्लॉट है। फरवरी में उन्होंने प्लॉट पर काम चालू कराया तो लल्ला गद्दी ने 28 फरवरी को उनको धमकाया। 

लल्ला गद्दी के खौफ के कारण उन्होंने काम रुकवा दिया और खामोश रहे। बाद में जब लल्ला गद्दी जेल चला गया तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि लल्ला गद्दी, यामीन, छोटा, एके सिंह और इरफान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें