फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: कटरी कांड के 30 आरोपियों पर लगाई चार्जशीट

Sat, 11 Feb 2023 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। रामगंगा कटरी में हुए तिहरे हत्याकांड में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज कराए गए थे। इसमें दोनों पक्षों के 27 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने दोनों तरफ से दर्ज मुकदमे में 30 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगाई है।
विज्ञापन

फरीदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में जमीन के कब्जे को लेकर हुई वर्चस्व की जंग में 11 जनवरी की शाम को गोलियां चली थीं। लाठी-डंडे समेत तलवारें भी चलीं, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए। परमवीर सिंह की ओर से रायपुर हंस गांव निवासी सुरेश प्रधान समेत 33 लोगों के खिलाफ मुकदमा कराया गया था। वहीं, सुरेश की भाभी की ओर से परमवीर सिंह समेत उसके दो मृतक साथियों सहित 16 लोगों पर मुकदमा कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के मुख्य आरोपी परमवीर सिंह एवं सुरेश प्रधान समेत 27 लोगों को जेल भेजा है।

इनमें सुरेश की तरफ से 21, जबकि परमवीर पक्ष के छह लोग शामिल हैं। मुकदमे में नामजद तीनों मृतकों सहित 30 लोगों पर पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी है। वांछित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, मुकदमे में अज्ञात लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन




पाठक बंधुओं की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

फरीदपुर। कटरी कांड के आरोपी आगरा निवासी सुभाष पाठक एवं वीरेंद्र पाठक अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे थे। अधिवक्ता की ओर से अग्रिम जमानत के लिए याचिका डाली थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। याचिका खारिज होने पर अब पाठक बंधुओं पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पाठक बंधु लखनऊ में बैठे बड़े नेता के संपर्क में हैं, जिस कारण पुलिस उन्हें नहीं पकड़ पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें