फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चुरई दलपतपुर की गोशाला में अव्यवस्था, मरणासन्न हालत में चार गाय

विज्ञापन
बीमार गोवंश। संवाद
विज्ञापन
पशुओं को मानक अनुसार नहीं मिल रहा चारा, जगह-जगह गंदगी के ढेर, वीडियो वायरल
विज्ञापन

मीरगंज। क्षेत्र के गांव चुरई दलपतपुर में बनी गोशाला में अव्यवस्थाओं से चार गोवंश मरणासन्न हालत में है। बावजूद यहां तड़प रही गायों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम उपलब्ध नहीं कराए गए। इसका वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें गाय तड़पती हुईं दिख रही हैं। साथ ही अन्य अव्यवस्थाएं भी देखने को मिल रही हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि गोशाला में रह रहे गोवंशों को रखने की व्यवस्था ठीक नहीं है। इन्हें मानक अनुसार चारा नहीं मिल रहा है। जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हैं। यहां एक गाय के मरने की भी बात कही गई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने बताया कि गोशाला की चहारदीवारी नहीं बनी है, जिसमें से रोजाना रात को गोवंश तार तोड़कर बाहर निकल जाते हैं। किसानों की फसलों को बर्बाद कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवंश के मरने की खबर झूठी

ग्राम प्रधान पति गजेन्द्र गंगवार ने बताया कि शुक्रवार रात चहारदीवारी न होने के कारण कुछ गोवंश तार कूदकर बाहर निकल गए थे, जिन्हें कुछ ग्रामीणों ने घेरकर गोशाला में ले आए। उन्हीं के द्वारा वीडियो वायरल की गई है। गोशाला में 250 गोवंश हैं। कुछ गोवंश कपूरपुर गांव से यहां लाए गए थे। उनमें से चार गोवंश बीमार हैं, जिनका इलाज चल रहा है। आरोप निराधार हैं। गोवंश के मरने की बात झूठी है। संवाद


मामला मेरी जानकारी में अभी तक नहीं है। रविवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करूंगी। खामी मिलने पर कार्रवाई होगी।
-तृप्ति गुप्ता, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें