भुता। थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित कथा के दौरान दो शराबियों ने जमकर उत्पात मचाया। उसके बाद एक युवक को गाली देकर पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के ग्राम डभौरा में गांव के समीप के देवस्थान पर भागवत कथा का आयोजन हो रहा था। आयोजक राजेंद्र पाल को गांव के ही दबंग राजू व प्रेमपाल शराब पीकर कथा में गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर दोनों आरोपी आग बबूला हो गए। लाठी-डंडों से राजेंद्र पाल की पिटाई लगा दी। इससे कथास्थल पर चीख-पुकार मच गई। कथा सुन रहे ग्रामीणों ने आरोपियों से युवक को बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद