फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: अजय के लिए बदला धर्म, शहनाज से सुमन बन की शादी, एसएसपी से मिला नवदंपती, सुरक्षा की लगाई गुहार

Thu, 01 Dec 2022 02:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

अजय कुमार ने बताया कि शहनाज के परिवार के लोग और रिश्तेदार काफी दबंग हैं और उन्हें धमकियां दे रहे हैं। एसएसपी ने भोजीपुरा इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि वह अजय और सुमन की सुरक्षा करना सुनिश्चित करें। 
विज्ञापन
दंपति ने एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में प्यार की खातिर भोजीपुरा की शहनाज ने धर्म परिवर्तन कर अजय कुमार से शादी कर ली। अब इस दंपती को जान का खतरा सता रहा है। गुरुवार को दोनों लोग शादी कराने वाले महंत केके शंखधार के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे। इन्होंने एसएसपी अखिलेश चौरसिया से सुरक्षा की मांग की। 

विज्ञापन

अजय कुमार ने बताया कि शहनाज के परिवार के लोग और रिश्तेदार काफी दबंग हैं और उन्हें धमकियां दे रहे हैं। एसएसपी ने भोजीपुरा इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि वह अजय और सुमन की सुरक्षा करना सुनिश्चित करें। साथ ही दोनों को आश्वासन दिया कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं आने देंगे। अजय और सुमन ने मीडिया से भी बात की। इस दौरान उन्होने कहा कि वह लोग अब सुकून की जिंदगी जीना चाहते हैं। फिलहाल जान को खतरा है इसलिए इधर-उधर भटक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें