फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हॉकी में चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज बना विजेता

विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी का मैच खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया। सीनियर बालक वर्ग में चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज विजेता बना।माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराई जा रही है। सोमवार को कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज काे हॉकी का मैच कराने की जिम्मेदार की गई। मेजबानी कर रहे कॉलेज प्रशासन ने प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराने का फैसला लिया।
विज्ञापन

इसके बाद में सीनियर बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नगला पूर्वी और चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज के बीच में हुआ। शुरुआत में दोनों टीम के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहले हाफ टाइम तक दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और कोई भी टीम का एक भी गोल नहीं हुआ।
वहीं, दूसरे हाफ टाइम में चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने एक गोल मार प्रतियोगिता अपने नाम की। वहीं अन्य वर्ग में खिलाड़ी न होने के कारण मैच नहीं हो सके। इस मौके पर दिवाकर वर्मा, हॉकी कोच आबिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें