गुरुग्राम में थी कार... बरेली में चालान
बीते महीने भी कार के चालान का अजब मामला सामने आया था। तब शहर के तिरुपति विहार नेकपुर निवासी विवेक मिश्रा की कार का 14 मई को 54 हजार रुपये का चालान कर दिया गया था। उनके पास जब कार के चालान का मैसेज आया तो दंग रह गए।
ये भी पढ़ें- बैंड में करंट उतरने से मौत: डेढ़ सौ रुपये की खातिर जान गंवा बैठे दो किशोर; बेटे का शव देख गश खाकर गिरी मां
विवेक का कहना था कि 14 मई को उनकी कार गुरुग्राम में थी। वह गोवा में थे। फिर बरेली में कार का चालान कैसे कर दिया गया। ट्रैफिक पुलिस ने आयूब खां चौराहे के पास चालान करना दर्शाया था। कार मालिक ने एसएसपी और एसपी ट्रैफिक से शिकायत की थी।