फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्कूलों के पास तंबाकू बिक्री पर आठ का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रवर्तन दल ने बुधवार को तंबाकू विक्रेताओं के खिलाफ मुहिम चलाकर आठ विक्रेताओं के चालान किए। साथ ही, सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करते लोगों से दो-दो सौ रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। एनटीपीसी नोडल डॉ. अमित कुमार ने बताया कि सावित्री देवी इंटर कॉलेज करगैना, द मदर केयर हायर सेकंडरी स्कूल बदायूं रोड, नेशनल इंटर कॉलेज कैंट, राजकीय हाईस्कूल नवीनगर, लतादीप इंटर कॉलेज के पास सौ गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद विक्रेताओं के चालान किए गए। प्रगति नगर के संजीव गुप्ता, धर्मेंद्र, पुष्पा सक्सेना, करगैना की प्रतिमा, नत्थो देवी, माखनलाल, महेशपुर ठाकुरान के इंद्रपाल सिंह, महेंद्रपाल से जुर्माना वसूला गया। टीम में नियंत्रण अधिकारी अजय पाल सिंह गंगवार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योत्सना सिंह, चौकी इंचार्ज पवन कुमार, डीईओ विपिन कुमार राजपूत व अन्य शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें