फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तेज रफ्तार दौड़ने वाले 730 वाहनों का कटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सड़कों पर तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर स्पीड रडार लगाकर शहर के कई हिस्सों में चेकिंग की गई। पहले दिन 730 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शहर के विभिन्न रास्तों पर वाहनों की गति सीमा तय कर दी थी। शनिवार को एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने संबंधित रास्तों पर जाकर तय गति सीमा के बोर्ड लगवाए। साथ ही अपनी टीम से तेज रफ्तार वाहनों के चालान भी कराए।
शहर में 65 बोर्ड लगाए

शहर में 65 सांकेतिक बोर्ड लगाए गए हैं। इनमें कुछ बोर्ड पर उस रास्ते की गति सीमा का जिक्र है। कई जगह बड़े बोर्ड लगाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें