फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हादसे में घायल को उपचार न मिलने पर सीएचसी पहुंचे चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। सड़क हादसे में घायल युवक को इलाज न मिलने व उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर न करने को लेकर पालिका चेयरमैन सैयद आबिद अली बुधवार दोपहर को अपने समर्थकों के साथ सीएचसी पहुंचे। वहां मौजूद डाॅ. सलीम से घायल के इलाज में लापरवाही बरतने का कारण जानने की कोशिश की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक तो पहले से ही अस्पताल में स्टाफ की कमी है। गंभीर मरीजों को भर्ती करने के स्थान पर उनको अधिकांशत: जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में अस्पताल के स्टाफ के द्वारा इस प्रकार का व्यवहार किया जाना काफी शर्मनाक है। बाद में चिकित्सक ने घायल त्रिभुवन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया, तब जाकर मामला शांत हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें