फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साधन सहकारी समितियों में निर्विरोध निर्वाचित हुए सभापति

Wed, 02 Aug 2023 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंथल। अहमदाबाद और मकरंदापुर साधन सहकारी समितियों पर सभापति और उपसभापति चुनने के लिए मंगलवार को मतदान होना था। अंतिम तिथि तक दोनों ही जगह एक-एक नामांकन ही जमा हुआ। इसके बाद प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर उन्हें प्रमाणपत्र दे दिए गए।
विज्ञापन

19 मार्च को हुए चुनाव में इन दोनों ही समितियों पर विवाद के बाद चुनाव निरस्त कर दिया गया था। बीते दिनों उपचुनाव की तिथि घोषित होने के बाद सरगर्मी बढ़ गई थी। सबसे ज्यादा चर्चा अहमदाबाद साधन सहकारी समिति को लेकर थी। भाजपा विधायक और एक पूर्व मंत्री के समर्थक यहां आमने-सामने थे।19 मार्च को चुनाव के दौरान एक मत को लेकर विवाद होने के बाद चुनाव निरस्त कर दिया गया था।
बीते दिनों एक संचालक के अपहरण की अफवाह भी उड़ी थी। इसको लेकर अधिकारी सुबह से ही अलर्ट थे। हालांकि, मंगलवार को यहां सभापति पद पर भाजपा समर्थित रामनाथ गंगवार ने ही एकमात्र नामांकन दाखिल किया। उपसभापति पद पर भूपेंद्र कुमार ने नामांकन किया। दोनों पदों पर एक-एक नामांकन होने पर उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन

से 12 बजे तक का समय था सभापति के लिए रामनाथ और उपसभापति के लिए भपेंद्र ने ही नॉमिनेशन कराया। कोई ओर नॉमिनेशन नहीं होने पर दोनों को निर्वरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
मकरंदापुर में मोहन लाल साहू बने सभापति

साधन सहकारी समिति मकरंदापुर के सभापति पद पर मंगलवार को चुनाव हुआ। यहां एकमात्र प्रत्याशी मोहनलाल साहू ने ही नामांकन किया था। कोई और प्रत्याशी सामने न आने पर उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी गई। निर्वाचन अधिकारी आशीष गंगवार ने मोहन लाल साहू को प्रमाणपत्र दिया। 19 मार्च को यहां चुनाव निरस्त कर दिया गया था। सुभाष यादव, राम स्वरुप उर्फ पप्पू साहू, लियाकत अली, राम किशोर, अफसर खां आदि ने मोहनलाल साहू का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें