फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दूसरे दिन भी दिया गया जनगणना का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जनगणना-2027 के लिए प्रशासन की तरफ से दूसरे दिन शुक्रवार को भी सुबह 9.30 से शाम चार बजे तक कलक्ट्रेट कर्मचारी विश्राम कक्ष में अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जनगणना के प्रथम चरण में सात से 21 मई तक मकानों का सूचीकरण व गणना की जाएगी। इसके लिए कार्मिकों को सीएमएस पोर्टल की जानकारी दी गई। फोन पर एचएलओ (हाउस लिस्टिंग आपरेशन) एप को डाउनलोड किया गया। जनगणना में कुल 12 हजार कर्मचारी लगाए जाएंगे। इसमें 10 हजार शिक्षक व कर्मचारी प्रगणक की भूमिका में होंगे। दो हजार अनुदेशक सुपरवाइजर बनाए जाएंगे। इन सभी कर्मचारियों की फीडिंग डीएसटीओ, डीआईओ एनआईसी कर रहे हैं। 16 से 27 मार्च तक फील्ड ट्रेनरों को कलक्ट्रेट कर्मचारी विश्राम कक्ष में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें