बरेली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में उछाल आनेे से पेट्रोलियम उत्पादों के दाम प्रभावित हो गए हैं। बुधवार से घरेलू रसोई गैस 19 रुपये महंगी होने के बाद अब 730.50 रुपये में सिलिंडर मिलेगा। कामर्शियल गैस पर 29.50 रुपये बढ़े हैं। कामर्शियल सिलिंडर (19 किलो) अब 1279 रुपये में मिलेगा।