फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल दहलाने वाला हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से 30 फीट दूर जाकर गिरा मासूम, फिर उठ खड़ा हुआ; टेंपो सवार तीन की मौत

Tue, 13 Jun 2023 01:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली-नैनीताल हाईवे पर सोमवार को हुए हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। सेमीखेड़ा के पास गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार मां-बेटी समेत तीन की मौत हो गई। परिवार के छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो मासूम भी हैं।  
विज्ञापन
बरेली-नैनीताल हाईवे पर हुआ था हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के देवरनियां क्षेत्र में सोमवार को नैनीताल हाईवे पर हुए भीषण हादसे का वीडियो सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार एक मासूम बच्चा करीब 30 फीट दूर जाकर गिरा। इसके बाद वह तुरंत उठ खड़ा हुआ। बता दें कि इस हादसे में टेंपो चालक और मां-बेटी की मौत हो गई थी। परिवार के छह लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


हादसा बरेली-नैनीताल हाईवे पर सेमीखेड़ा के पास हुआ। गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने सामने से टेंपो को टक्कर मार दी थी। हादसे में सीबीगंज के गांव तिलियापुर निवासी रफीक की पत्नी बानो, बेटी अंगूरी और टेंपो चालक खादिम की मौत हो गई थी। जबकि रफीक का बेटा भूरा, उसकी पत्नी खूशबू, भूरा के दो बेटे सैफ और अलफेज व परिवार की इमराना घायल हुई हैं। 

संबंधित खबर- सड़क हादसे में तीन की मौत: हाथों की मेहंदी छूटने से पहले ही बेवा हुई मिशबा, रफीक ने पत्नी-बेटी को खोया
विज्ञापन


परिवार के सभी लोग बैहरम शाह बाबा के उर्स में कस्बा मुड़िया जागीर जा रहे थे, लेकिन हादसे दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसा हाईवे किनारे स्थित एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। फुटेज में ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार मासूम काफी दूर जाकर गिरता दिखाई दे रहा है। वह उठने लगता है। तभी दुकान से एक व्यक्ति दौड़कर आता है और उसे गोद में उठा लेता है। 

विज्ञापन

एक माह पहले ही हुआ था खादिम का निकाह 

हादसे का शिकार हुए टेंपो चालक खादिम उर्फ नन्हे का निकाह एक माह पहले ही आंवला के गांव बरखेड़ा मिशबा अंसारी से हुआ था। हाथों की मेहंदी छूटने से पहले ही मिशबा की गृहस्थी उजड़ गई। उसका रो-रोकर बुरा हाल था। खादिम एक बहन व तीन भाइयों में तीसरे नंबर का था। टेंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। 

ये भी पढ़ें- UP: पूजा को बहुत प्यार करता था, लव मैरिज भी की, सालभर पहले उसका मुन्ना से अफेयर हो गया, इसलिए मारा; प्रेमी...
 

रफीक ने पत्नी-बेटी को खोया

सड़क हादसे ने सबसे ज्यादा सदमा रफीक के परिवार को दिया है। उनकी पत्नी और बेटी की मौत हो गई तो परिवार के दूसरे सदस्यों की हालत गंभीर है। बेटा भूरा कुरैशी और उसके तीन महीने के बेटे सैज की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हालत गंभीर होने पर उन्हें दूसरे अस्पताल को रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें