मीरगंज। जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक जल पहुंचाने के प्रयास को जिम्मेदार पलीता लगा रहे हैं। पाइप लाइन बिछाने के नाम पर गावों में सीसी रोड खोद डाली गई हैं, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गांव दियोरिया अब्दुल्लागंज में पूर्व प्रधान तबस्सुम बेगम के घर के सामने ग्रामीण अब्दुल रहमान खां के घर शनिवार को टेंपो द्वारा सरिया लाई गई थी। तभी टेंपो खोदी गई नाली में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद टेंपो को बाहर निकाला गया। इस कारण ग्रामीण ने कहा कि गांवों की गलियों में सीसी रोड खोदकर पाइप लाइन बिछा दी गई है, लेकिन पाइपलाइन डालने के बाद जिम्मेदार गड्ढों को भरना भूल गए। ग्रामीणों ने जल निगम के एक्सईएन से शिकायत की है। संवाद