फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कागजों पर बनाई सीसी रोड, कार्रवाई के घेरे में आए प्रधान और कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भदपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मरगापुर मरगईया में सीसी रोड के निर्माण में घपलेबाजी सामने आई है। जितनी लंबी सड़क का एस्टीमेट बनाया गया था, मौके पर सड़क उससे 25 मीटर कम मिली। डीपीआरओ ने जांच की है। अब ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक और तकनीकी सहायक कार्रवाई के घेरे में हैं।
विज्ञापन

नहर से होली चौराहा तक 119.95 मीटर लंबी सड़क बननी थी। मौके पर 94.5 मीटर ही लंबाई पाई गई। जांच रिपोर्ट के मुताबिक 25.45 मीटर सीसी रोड कागजों पर बना दी गई। 3.70 मीटर के स्थान पर 3.25 मीटर चौड़ी सड़क बनाई गई। डीपीआरओ ने रिपोर्ट में इन तथ्यों का उल्लेख करते हुए ग्राम प्रधान निशा गंगवार, ग्राम पंचायत सचिव विशाल कुमार, तकनीकी सहायक रामचंद्र मौर्य व रोजगार सेवक को कार्रवाई के घेरे में लिया है, क्योंकि मनरेगा के तहत काम कराया जा रहा था।

जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर ने 31 अगस्त को जांच की थी। लागत 3.88 लाख रुपये के अनुसार मौके पर काम नहीं मिला। डीएम रविंद्र कुमार ने डीसी मनरेगा को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। डीसी मनरेगा का कहना है कि वह जांच रिपोर्ट का परीक्षण कर रहे हैं। रोजगार सेवक और तकनीकी सहायक से जवाब तलब किया है। डीपीआरओ ने बताया कि पंचायत सचिव का मूल पद ग्राम विकास अधिकारी है। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला विकास अधिकारी को पत्र लिखा गया है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें