दयावती मोदी एकेडमी में सीबीएसई नॉर्थ जोन हॉकी प्रतियोगिता के लिए मैदान तैयार करते आयोजक। फोटो स
रामपुर। सीबीएसई नार्थ जोन-1 हॉकी टूर्नामेंट सोमवार से दयावती मोदी एकेडमी में शुरू होगा। इसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के छह सौ से ज्यादा खिलाड़ी शामिल होंगे। टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे दयावती मोदी एकेडमी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रधानाचार्या डाॅ. सुमन तोमर ने बताया कि टूर्नामेंट का शुभारंभ सोमवार सुबह 9 बजे से होगा। इस प्रतियोगिता में राधा माधव पब्लिक स्कूल बरेली, दिल्ली पब्लिक स्कूल बरेली की टीमें भी प्रतिभाग करेंगी। सीबीएसई की ओर से ऑब्जर्वर नेशनल हॉकी प्लेयर दलविंदरजीत सिंह और टेक्निकल डेलीगेट नोएडा के नीरज कुमार को बनाया गया है। जिला स्पोर्ट्स ऑफिसर संतोष सिंह टूर्नामेंट ऑर्गनाइजिंग एक्जीक्यूटिव का दायित्व संभाल रहे हैं। संवाद
दयावती मोदी एकेडमी में सीबीएसई नॉर्थ जोन हॉकी प्रतियोगिता के लिए मैदान तैयार करते आयोजक। फोटो स