बरेली। यात्रा के दौरान अगर ज्वलनशील पदार्थ लेकर गए तो पकड़े जाने के बाद सीधे कार्रवाई की जाएगी। इज्जतनगर रेल मंडल ने एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा जागरूक यात्रियों से ऐसे पदार्थ दिखने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है। इज्जतनगर रेल मंडल ने सुरक्षित और संरक्षित यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसमें ट्रेनों, रेलवे स्टेशनों और रेल परिसर में ज्वलनशील/विस्फोटक पदार्थों को अनाधिकृत रूप से लेने जाने वालों के खिलाफ विशेष जांच अभियान शुरू किया है। वहीं रेल अधिकारियों ने अपील करते हुए कहा है कि कोई व्यक्ति ज्वलनशील, विस्फोटक पदार्थ लेकर यात्रा कर रहा है, तो इसकी सूचना 182 पर दें। रेलवे प्रशासन त्वरित कार्रवाई करेगा। डीआरएम वीणा सिन्हा ने भी अपील करते हुए कहा है कि यात्रा के आतिशबाजी, गैस सिलिंडर, एसिड, पैट्रोल, केरोसीन, सूखी घास/पत्तियों, तापीय वेल्डिंग जैसी ज्वलनशील और विस्फोटक वस्तुओं के साथ रेल यात्रा न करें। संवाद