फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक को लोहे की रॉड से पीटने की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 31 Aug 2026 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। गांव लभारी में गाड़ी टकराने के विवाद में युवक को लोहे की रॉड से पीटने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मान सिंह ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार सुबह करीब छह बजे गांव के ही राहुल के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। पास में गाड़ी खड़ी थी। राहुल ने गाड़ी में बैठने की बात कहते हुए उसके हाथ से चाबी ले ली। गाड़ी स्टार्ट कर डिवाइडर से भिड़ा दी। इसमें उसका अगला पहिया क्षतिग्रस्त हो गया। आरोप है कि गाड़ी की मरम्मत के लिए कहने पर रुपये लेने घर जाने की बात कहकर आरोपी चला गया। देर तक नहीं लौटा तो उसके घर गए। वहां राहुल ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शोर सुनकर आए लोगों ने बचाया। सूचना पर परिजन ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें