फतेहगंज पूर्वी। गिहार बस्ती के पास रविवार शाम युवती का पीछा करने के दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
नगर के मोहल्ले की एक युवती सामान लेने के लिए चौराहे की ओर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गिहार बस्ती के पास शराब के नशे में धुत रामेंद्र और रवि ने युवती से छेड़खानी की। युवती बचने के लिए भागी तो उसका पीछा किया। इस दौरान युवती ने मां को कॉल करके परेशानी साझा की। मां ने मौके पर आकर लोगों की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द किया। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि युवती की मांग की तहरीर के आधार पर छेड़खानी, जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपी गांव निवड़िया के निवासी हैं। लोगों के मुताबिक, गिहार बस्ती में शाम होते ही कई लोग शराब पीने के लिए जुटते हैं। वहां अक्सर झगड़े होते हैं। महिलाओं का गुजरना दूभर हो जाता है। उनको असहजता महसूस होती है।